खारी का लाम्बा में मुख्यमंत्री का दौरा ऐतिहासिक रहा, प्रातः भ्रमण, जनसंवाद व कई सौगाते मिली

भीलवाड़ा समाचार 

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का दो दिवसीय दौरा रहा ऐतिहासिक। मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास चौपाल मे राजीविका समूह योजना से जुडी विभिन्न महिलाओ से संवाद के माध्यम से कार्य करने का तरीका व उनकी आय जानी, मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम पंचायत सरपंच प्रशासक दिव्य कुमारी राठौड़ की सबसे कम उम्र मे सरपंच बनने व गांव मे किये गए विकास कार्य पर प्रसंशा की। मुख्यमंत्री ने करीब बीस साल पहले अपने चाचा जी के पास लाम्बा मिलने आये थे, जिसका जिक्र किया। ग्राम विकास चौपाल मे मुख्यमंत्री ने किसानों, महिलाओ, सहित सभी से संवाद किया। मुख्यमंत्री को ग्राम की 

107 साल की कुमकुम देवी व , 102 साल के ओंकार तेली ने दिया  आशीर्वाद। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने रात को चौपाल में की घोषणाएं, सुबह होते ही गांव वालों को सौंगातो के आदेश मिले, जिसमे  नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के ऑर्डर जारी हुए व गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने   गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों जिनमें विशेषकर 107 वर्ष की कुमकुम देवी और 102 वर्ष के ओंकार तेली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या एवं जीवन के अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर बुजुर्गों ने भी उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद प्रदान किया।  मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर ग्रामीणों से हालचाल जाने। साथ ही, बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की। उन्होंने गांव के रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। वहीं, फूलसागर तालाब किनारे योग कर रहे युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने श्रमदान के साथ तालाब के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने शीशम का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए गांव की आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर विस्तार से बातचीत की। वहीं, ग्रामीणों की मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि खारी का लाम्बा गांव में शुक्रवार रात आयोजित ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय की स्थापना, कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त संकाय विज्ञान (जीव विज्ञान) एवं कृषि विज्ञान प्रारंभ करने के आदेश शनिवार सुबह ग्रामीणों को मिले। घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने गांव में रात्रि विश्राम कर न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में तत्काल कदम भी उठाए। मुख्यमंत्री के जनसंवाद और संवेदनशील कार्यशैली की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्रातः भ्रमण और जनसंवाद में उप-मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, विधायक जब्बर सिंह सांखला,  लालाराम बैरवा, गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पुलिस महानिरीक्षक  राजेंद्र सिंह, संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक  सागर राणा, सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।